ट्रक ने महिला को मारा धक्का, पैर टूटा

Published at :24 Oct 2016 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने महिला को मारा धक्का, पैर टूटा

गोड्डा : भागलपुर मुख्य मार्ग में मोतिया गांव के चौक पर अनियंत्रित ट्रक के धक्के से मोतिया गांव की महिला बिंदु देवी (40) घायल हो गयी. महिला के पति मुनेश्वर यादव का डुमरिया चौक पर दुकान है. दुकान से निकल कर महिला सड़क पार कर रही थी. इस क्रम में भागलपुर से गोड्डा जाने के […]

विज्ञापन

गोड्डा : भागलपुर मुख्य मार्ग में मोतिया गांव के चौक पर अनियंत्रित ट्रक के धक्के से मोतिया गांव की महिला बिंदु देवी (40) घायल हो गयी. महिला के पति मुनेश्वर यादव का डुमरिया चौक पर दुकान है. दुकान से निकल कर महिला सड़क पार कर रही थी. इस क्रम में भागलपुर से गोड्डा जाने के क्रम में ट्रक ने धक्का मार दिया.

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. दुर्घटना में महिला का बांया पैर टूट गया है. परिजनों ने महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया. डॉ अरविंद कुमार ने महिला का इलाज किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola