जहर खा कर युवती ने दी जान इलाज के दौरान युवती ने तोड़ा दम

Published at :23 Oct 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
जहर खा कर युवती ने दी जान इलाज के दौरान युवती ने तोड़ा दम

परिजन मरीज को अस्पताल पहुंचा कर फरार पुलिस कर रही मामले की जांच गोड्डा : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गयी. युवती का नाम साजो कुमारी (20 वर्ष) बताया जाता है. बताया जाता है कि युवती ने जहर खा लिया था. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया और अन्यत्र […]

विज्ञापन

परिजन मरीज को अस्पताल पहुंचा कर फरार

पुलिस कर रही मामले की जांच
गोड्डा : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गयी. युवती का नाम साजो कुमारी (20 वर्ष) बताया जाता है. बताया जाता है कि युवती ने जहर खा लिया था. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया और अन्यत्र चले गये. अस्पताल के चिकित्सकों को युवती का इलाज शुरू किया. लेकिन युवती को बचाया ना जा सका. युवती की धड़कन सुस्त पड़ने के कारण उसकी मौत हो गयी. हालांकि युवती ने क्यों जहर खाया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है.
मामले की जानकारी मिलने पर नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने युवती के परिजनों की काफी खोजबीन की. मगर कोई परिजन नहीं मिले. पुलिस को जानकारी मिली कि युवती के साथ उसकी नानी मोसमात जमंती आयी थी. जो मूलत: कन्हवारा गांव की रहने वाली हैं. वर्तमान में सत्संग मुहल्ले में एक भाड़े के मकान में रह कर मूढ़ी बेच कर गुजर बसर करती हैं. देर शाम नगर थाना की पुलिस युवती के नानी को खोजने सत्संग नगर मुहल्ले व कन्हवारा गांव खोजबीन करने गयी है. सामाचार लिखे जाने तक युवती का शव सदर अस्पताल में पड़ा हुआ था.
थाना प्रभारी ने कहा
मामले को लेकर थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. शव को छोड़ कर परिजन अन्यत्र चले गये हैं. परिजनों की खोज करने के लिए पुलिस को भेजा गया है.
– पीर मोहम्मद, प्रभारी थानेदार, नगर थाना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola