अस्पताल में लगेंगे योजनाओं की होर्डिंग व कट आउट्स
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य स्तरीय एएनएच की टीम ने दिया निर्देश मरीजों को अस्पताल की सुविधाओं की मिलेगी जानकारी गर्भवती माताओं को मिलनेवाली सुविधा का लगेगा कटआउट्स गोड्डा : सदर अस्पताल के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलायी जा रही होर्डिंग व कट आउट लगाने की व्यवस्था की जा रही है. मैनेजर मुकेश कुमार व बड़ा बाबू […]
विज्ञापन
राज्य स्तरीय एएनएच की टीम ने दिया निर्देश
मरीजों को अस्पताल की सुविधाओं की मिलेगी जानकारी
गर्भवती माताओं को मिलनेवाली सुविधा का लगेगा कटआउट्स
गोड्डा : सदर अस्पताल के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलायी जा रही होर्डिंग व कट आउट लगाने की व्यवस्था की जा रही है. मैनेजर मुकेश कुमार व बड़ा बाबू सैयद याहिया ने बताया कि होर्डिंग कटआउट के माध्यम से रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी मुहैया करायी जा रही है. गर्भवती माताओं को सरकार की ओर से प्रदत योजनाओं को होर्डिंग कटआउट के माध्यम से दिये जाने का कार्य किया जा रहा है. बता दें कि पिछले दिनों राज्यस्तरीय एएनएच की टीम द्वारा योजनाओं से जुड़ी पोस्टर बैनर को अस्पताल में लगाने का निर्देश दिया गया था.
डीएस कक्ष में रखा हुआ कटआउट व जानकारी देते मैनेजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




