पोड़ैयाहाट के काठीबाड़ी में फुटबाॅल प्रतियोगिता शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

उद्घाटन करती प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चियर्स गर्ल्स होंगी फाइनल में आकर्षण का केंद्र पोड़ैयाहाट : प्रखंड के बरगच्छा हरियारी पंचायत के काठीबाड़ी गांव में शनिवार से बजल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से फुटबाॅल मुकाबला का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ पूनम रानी ने किया. उन्होंने कहा कि फुटबॉल झारखंड में काफी […]
विज्ञापन
उद्घाटन करती प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
चियर्स गर्ल्स होंगी फाइनल में आकर्षण का केंद्र
पोड़ैयाहाट : प्रखंड के बरगच्छा हरियारी पंचायत के काठीबाड़ी गांव में शनिवार से बजल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से फुटबाॅल मुकाबला का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ पूनम रानी ने किया. उन्होंने कहा कि फुटबॉल झारखंड में काफी लोकप्रीय खेल है. ग्रामीण क्षेत्र में इसका आयोजन मुख्य रूप से किया जाता है. विशेषकर आदिवासी क्षेत्र में खेले जाने की परंपरा है. क्लब ने बताया कि इस मुकाबला में स्थानीय टीम के अलावा बंगाल, उड़ीसा, बिहार की टीमें हिस्सा ले रही है.
डुमरिया गोड्डा ने दरभंगा को हराया
पहला मुकाबला डुमरिया गोड्डा व दरभंगा की टीम के बीच हुआ. इसमें डुमरिया की टीम ने एक गोल से दरभंगा को हरा दिया. क्लब के अध्यक्ष रामलाल सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबला में विधायक प्रदीप यादव शिरकत करेंगे. विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता को 70 हजार दिया जायेगा. वहीं फाइनल मैच में चियर्स गर्ल्स आकर्षण का केंद्र होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




