दो स्थानों में मिट्टी धंसान से महिला व बच्चा घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Oct 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल में कराया गया इलाज घर की पुताई के लिए लाने गये थे मिट्टी गोड्डा : जिले में गरुवार को अलग-अलग स्थानों पर मिट्टी धंसान होने से महिला व बच्चा घायल हो गया. पहली घटना महगामा प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत के घाट ओड़िया गांव की है. ओड़िया निवासी श्यामसुंदर मांझी का पुत्र विवेक […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
घर की पुताई के लिए लाने गये थे मिट्टी
गोड्डा : जिले में गरुवार को अलग-अलग स्थानों पर मिट्टी धंसान होने से महिला व बच्चा घायल हो गया. पहली घटना महगामा प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत के घाट ओड़िया गांव की है. ओड़िया निवासी श्यामसुंदर मांझी का पुत्र विवेक मांझी (07) घर की निपाई के लिए मिट्टी लाने गया था. इस दौरान मिट्टी धंसने से विवेक घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. डॉ अरविंद कुमार ने घायल बच्चे का इलाज किया. वहीं पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के आकाशी गांव की चुमकुच बासकी (45) मिट्टी के चाल धंसने से घायल हो गयी. उसके पति देवांग मुर्मू ने बताया कि घर की निपाई कार्य के लिए उसकी पत्नी मिट्टी लाने गयी थी. मिट्टी धंस जाने से वह गिर गई और उसका बांया पैर टूट गया. डॉ डीके चौधरी ने घायल महिला का ईलाज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




