दुबराजपुर में पुलिस ने किया देशी रायफल बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Oct 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

एस ड्राइव के तहत हुई छापेमारी में मिली सफलता पुलिस को देख आरोपित फंटुश यादव हुआ फरार गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव से पुलिस ने बुधवार रात समकालीन अभियान के दौरान छापेमारी कर देसी रायफल बरामद किया है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने कांड संख्या 673/15 के आरोपित फंटुश यादव की तलाश में […]
विज्ञापन
एस ड्राइव के तहत हुई छापेमारी में मिली सफलता
पुलिस को देख आरोपित फंटुश यादव हुआ फरार
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव से पुलिस ने बुधवार रात समकालीन अभियान के दौरान छापेमारी कर देसी रायफल बरामद किया है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने कांड संख्या 673/15 के आरोपित फंटुश यादव की तलाश में दुबराजपुर में छापेमारी करने पहुंची. पुलिस को देख कर फंटुश फरार हो गया. वहीं छापेमारी में उसके घर के बिछावन पर पुलिस को रायफल मिली. छापेमारी में जेपी यादव, अंजनी कुमार सिंह व सोमनाथ चातर सदल बल पहुंचे थे. फंटुश यादव एक वर्ष पूर्व के मामले में वांछित था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




