लोगों के हित में योजना का करें चयन

Published at :21 Oct 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों के हित में योजना का करें चयन

कार्यक्रम. मेहरमा के इटहरी गांव में उपायुक्त ने की ग्रामसभा, पंचायत प्रतिनिधियों से कहा मेहरमा : मेहरमा प्रखंड के इटहरी गांव में गुरुवार को हमारी योजना-हमारा विकास कार्यक्रम के तहत डीसी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयाेजित की गयी. डीसी ने कहा कि आज से लेकर 15 साल तक की योजना का चयन […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. मेहरमा के इटहरी गांव में उपायुक्त ने की ग्रामसभा, पंचायत प्रतिनिधियों से कहा

मेहरमा : मेहरमा प्रखंड के इटहरी गांव में गुरुवार को हमारी योजना-हमारा विकास कार्यक्रम के तहत डीसी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयाेजित की गयी. डीसी ने कहा कि आज से लेकर 15 साल तक की योजना का चयन करना है. ऐसी योजना का चयन न करें, जिसमें अपना हित हो.
योजनाओं में मेठ के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लिया जाना है. बीडीओ को सरकारी चापानल का निजी कार्य के लिए घेरने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. विधवा पेंशन व विकलांग पेंशन के लिए शत प्रतिशत लाभुक आवेदन करें. वृद्धावस्था पेंशन के मामले में सरकार के नियम के तहत कार्य किया जायेगा. वहीं बीडीओ को ईटहरी तालाब का अतिक्रमण करने वालों की सूची तीन दिन में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
छठ पर्व से पूर्व ईटहरी तालाब के सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष इटहरी स्कूल में बच्चों को अंडा नहीं दिये जाने, उप स्वास्थ्य केंद्र इटहरी को अतिक्रमण करने व आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित पोषाहार नहीं मिलने आदि शिकायत की.इस अवसर पर बीडीओ देवदास दत्ता, बीइइओ नरेंद्र कुमार, मुखिया कविता देवी आदि उपस्थित थे.
ग्रामसभा में मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को योजना चयन करने का टिप्स बताते डीसी अरविंद कुमार व ग्रामीण.फोटो। प्रभात खबर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola