दिल्ली बेची गयी गोड्डा की दो नाबालिगों को कराया मुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 2:19 AM (IST)
विज्ञापन

राजाभिट्ठा थाना की पुलिस ने बच्चों को किया बरामद गोडडा : दिल्ली में काम करने के लिए बेची गयी राजाभिट्ठा के दो नाबालिगों को मुक्त करा कर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. एसपी के निर्देश पर राजाभिट्ठा थाना की पुलिस को उन बच्चों को लाने के लिये भेजा गया था. पुलिस ने […]
विज्ञापन
राजाभिट्ठा थाना की पुलिस ने बच्चों को किया बरामद
गोडडा : दिल्ली में काम करने के लिए बेची गयी राजाभिट्ठा के दो नाबालिगों को मुक्त करा कर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. एसपी के निर्देश पर राजाभिट्ठा थाना की पुलिस को उन बच्चों को लाने के लिये भेजा गया था. पुलिस ने बच्चों को बरामद कर गोड्डा बाल कल्याण समिति के समक्ष सौंप दिया. जानकारी के अनुसार काम के लिए दोनों नबालिगों को बिचौलिया ने बेचा था. दिल्ली में एक ही सेठ के यहां दोनों नाबालिग काम रहे थे. जहां उनसे क्षमता से अधिक काम लिया जाता है.
इस बीच मौका देख कर दोनों नाबालिग वहां से भाग कर वाराणसी पहुंच गये. गोड्डा बाल कल्याण समिति के बाल संरक्षण पदाधिकारी रीतेश कुमार ने बताया कि चार महीने से लड़कियां काम कर रही थी. वेतन मांगने पर उल्टे नाबालिगों को डांट-फटकार भी लगायी जाती थी. तंग आकर ही बच्चों भागने में भलायी समझी.
वाराणसी पहुंचने पर वहां के बाल कल्याण समिति ने गोड्डा पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजाभिट्ठा थाना से गयी पुलिस ने बच्चों को बरामद कर लिया है. इसके बाद गोड्डा बाल कल्याण समिति व राजाभिट्ठा थाना पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष दोनों बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया. इस मौके पर बाल कल्याण समिति के प्रदीप सिंह, मुजफ्फर आलम आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




