शौचालय जांच करने गये पदाधिकारी बैरंग लौटे

Published at :20 Oct 2016 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय जांच करने गये पदाधिकारी बैरंग लौटे

जांच करने पहुंचे कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कृष्ण कंुवर व पंसस पंसस से हुआ विवाद मामला रूंजी पंचायत में शौचालय निर्माण का ठाकुरगंगटी : डीसी के निर्देश पर जांच करने पहुंचे कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कृष्ण कुंवर को खाली हाथ लौटना पड़ा. श्री कुंवर पंचायत समिति के शिकायत पर रूंजी पंचायत में बने शौचालय निर्माण की जांच […]

विज्ञापन

जांच करने पहुंचे कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कृष्ण कंुवर व पंसस

पंसस से हुआ विवाद
मामला रूंजी पंचायत में शौचालय निर्माण का
ठाकुरगंगटी : डीसी के निर्देश पर जांच करने पहुंचे कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कृष्ण कुंवर को खाली हाथ लौटना पड़ा. श्री कुंवर पंचायत समिति के शिकायत पर रूंजी पंचायत में बने शौचालय निर्माण की जांच करने पहुंचे थे. पंसस अफसाना खातून ने उपायुक्त से शिकायत की थी कि शौचालय निर्माण में जमकर अनियमितता बरती गयी है.
इसको लेकर ही बुधवार को जांच करने कार्यपालक पदाधिकारी श्री कुंवर पहुंचे. जानकारी के अनुसार जैसे ही कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कृष्ण कुंवर प्रखंड कार्यालय पहुंचे पंचायत समिति सदस्यों से विवाद हो गया. इसके बाद जैसे-तैसे मामले को टाला गया. गोपाल कृष्ण कुंवर ने बताया कि हंगामा होने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है. इसकी जानकारी वे सीधे उपायुक्त को देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola