ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2016 3:36 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आ कर एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक का नाम रामजीवन राउत बताया जाता है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजीवन की मौत ट्रैक्टर से दब कर हो गयी. लोगों ने मजदूर का शव परिजनों को सौंप दिया. […]
विज्ञापन
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आ कर एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक का नाम रामजीवन राउत बताया जाता है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजीवन की मौत ट्रैक्टर से दब कर हो गयी. लोगों ने मजदूर का शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद मामले को लेकर मुहल्ले में बखेड़ा खड़ा हो गया.
मुहल्लेवासियों ने मामले की सूचना नगर थाना को दी. जानकारी होने पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे है तथा मामले की छानबीन की. खबर लिखे जाने तक पुलिस ट्रैक्टर को जब्त नहीं कर पायी थी. वहीं परिजन व मुहल्लेवासी मुआवजे की मांग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




