अवैध बालू लदे छह ट्रैक्टर जब्त

ठाकुरगंगटी : ठाकुरगंगटी के सिरसा मोड़ से पुलिस ने अवैध बालू लदे छह ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. पुलिस ने रविवार सुबह छापेमारी कर बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि साहिबगंज जिले के बरहेट नदी […]
ठाकुरगंगटी : ठाकुरगंगटी के सिरसा मोड़ से पुलिस ने अवैध बालू लदे छह ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. पुलिस ने रविवार सुबह छापेमारी कर बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि साहिबगंज जिले के बरहेट नदी से बालू का उठाव कर ट्रैक्टर आ रहे थे.
वाहन पर लदा बालू बगैर चालान का था. बालू को लादकर पीरपैंती लादकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने सभी छह वाहनों को जब्त कर सहायक माइनिंग पदाधिकारी को इसकी सूचना दी. रामनाथ राय के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 45/16 के तहत बालू चोरी का मामला दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस ने छह चालकों को भी पकड़ा है. सभी छह चालकों को सोमवार को जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




