बड़ा ऑपरेशन के बाद देवा पहाड़िया को मिली नयी जिंदगी

गोड्डा : हाथ के सफल ऑपरेशन के बाद पेरतड़ा निवासी देवा पहाड़िया को नयी जिंदगी मिल गयी है. सदर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बुधवार रात डॉ डीके चौधरी, डॉ अरविंद कुमार, डॉ तारा शकंर झा के साथ ओटी प्रभारी राजीव झा व रामकुमार मिश्र आदि चिकित्सा टीम ने देवा पहाड़िया के हाथ का ऑपरेशन […]
गोड्डा : हाथ के सफल ऑपरेशन के बाद पेरतड़ा निवासी देवा पहाड़िया को नयी जिंदगी मिल गयी है. सदर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बुधवार रात डॉ डीके चौधरी, डॉ अरविंद कुमार, डॉ तारा शकंर झा के साथ ओटी प्रभारी राजीव झा व रामकुमार मिश्र आदि चिकित्सा टीम ने देवा पहाड़िया के हाथ का ऑपरेशन किया.
चिकित्सकों ने बताया कि वह मृगी का पेसेंट है. छह माह पहले गांव में मृगी का दौरा पड़ने के बाद आग में गिर गया था. इस कारण उसका दाहिना हाथ पूरी तरह से झुलस गया था. छह माह तक जानकारी के अभाव में देवा पहाड़िया झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराता रहा. बाद में उसके हाथ ने कैंसर का रूप धारण कर लिया. हड़ताल के बावजूद भी चिकित्सकों द्वारा सफल ऑपरेशन को अंजाम दिये जाने की खबर सुन लोगों ने चिकित्सकों के प्रति आभार जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




