चिकित्सकों को ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश

Published at :29 Sep 2016 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सकों को ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश

गोड्डा नगर : सदर अस्पताल के डीएस कार्यालय में सिविल सर्जन डॉ प्रवीण राम ने बुधवार को चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में कार्य करने वाले सभी महिला व पुरुष चिकित्सक हर हाल में ड्रेस कोड का पालन करें. सीएस ने प्रसव वार्ड प्रभारी डॉ प्रभा रानी प्रसाद से […]

विज्ञापन

गोड्डा नगर : सदर अस्पताल के डीएस कार्यालय में सिविल सर्जन डॉ प्रवीण राम ने बुधवार को चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में कार्य करने वाले सभी महिला व पुरुष चिकित्सक हर हाल में ड्रेस कोड का पालन करें. सीएस ने प्रसव वार्ड प्रभारी डॉ प्रभा रानी प्रसाद से कहा कि जिस तरह से पुरुष चिकित्सक दिन के तीन बजे से रात नौ बजे तक ड्यूटी करते हैं. उसी तरह से महिला चिकित्सक को भी ड्यूटी करना है.

प्रसव वार्ड प्रभारी ने सीएस से कहा कि प्रसव वार्ड में एचआइवी कीट नहीं रहने से परेशानी हो रही है. सीएस ने तुरंत प्रसव वार्ड में एचआइवी कीट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सीएस ने कहा कि सदर अस्पताल में चार ट्राली की सुविधा दी जा रही है. दो ट्राली नीचे व दो टोली प्रथम तल पर रहेगर. अस्पताल में सफाई कार्य से नाराज: सदर अस्पताल के सफाई कार्य से असंतुष्ट होकर सीएस द्वारा सफाई कार्य को दुरुस्त करने का निर्देश फ्रंट लाइन के सुपरवाइजर को दिया. कहा कि अस्पताल की साफ सफाई में किसी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इस अवसर पर डॉ राम प्रसाद, डॉ अंबिका प्रसाद, डॉ सीएल वैद्य, डॉ उषा सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola