काला बिल्ला लगाकर सफाई कर्मियों ने की सफाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 3:31 AM (IST)
विज्ञापन

सफाई करते नपं के सफाई कर्मचारी. दुर्गा पूजा को लेकर सफाईकर्मियों ने लिया निर्णय गोड्डा : पिछले सात दिनों से पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर गये सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को शहर की सफाई काम शुरू किया. संघ के अध्यक्ष कार्तिक मेहतर सहित सुनील मेहतर व अन्य सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न पूजा समितियों […]
विज्ञापन
सफाई करते नपं के सफाई कर्मचारी.
दुर्गा पूजा को लेकर सफाईकर्मियों ने लिया निर्णय
गोड्डा : पिछले सात दिनों से पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर गये सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को शहर की सफाई काम शुरू किया. संघ के अध्यक्ष कार्तिक मेहतर सहित सुनील मेहतर व अन्य सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न पूजा समितियों के समीप साफ सफाई की. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि राज्य संघ इकाई के मांग पर वे हड़ताल पर गये थे. दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी के निर्देश के बाद ही काम प्रारंभ किया गया है. संघ के राज्य महामंत्री अनुपलाल हरि के गोड्डा आगमन के बाद पुन: इसको लेकर विचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




