एटक कार्यालय में सीजुआकोल के ग्रामीणों ने बैठक कर बनायी रणनीति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 3:30 AM (IST)
विज्ञापन

45 पीड़ित परिवारों को नहीं मिला है मुआवजा 10 दिन बाद समाहरणालय के समक्ष जिप सदस्य के नेतृत्व में करेंगे आंदोलन बोआरीजोर : बुधवार को ललमटिया के एटक कार्यालय में सिजुआकोल के ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिप सदस्य रामजी साह ने की. बैठक में श्री साह ने बताया कि आठ माह […]
विज्ञापन
45 पीड़ित परिवारों को नहीं मिला है मुआवजा
10 दिन बाद समाहरणालय के समक्ष जिप सदस्य के नेतृत्व में करेंगे आंदोलन
बोआरीजोर : बुधवार को ललमटिया के एटक कार्यालय में सिजुआकोल के ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिप सदस्य रामजी साह ने की. बैठक में श्री साह ने बताया कि आठ माह पूर्व सिजुआकोल गांव में आग लगने से 45 घर जलकर राख हो गया था. मामले को लेकर बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय में पीड़ितों द्वारा मुआवजा दिये जाने का गुहार लगायी गयी थी. आठ माह बीतने के बाद भी पीड़ित परिवारों को मुआवजा व इंदिरा आवास नहीं दिया गया.
प्रखंड प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है. इसके बाद सिजुआकोल के सभी पीड़ित परिवार जिप सदस्य के नेतृत्व में गोड्डा समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे. मौके पर संग्राम किस्कू, रामेश्वर ठाकुर, विनोद ठाकुर, संझला हेंब्रम, वरीयम टुडू आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




