भूमि विवाद में मारपीट, महिला घायल

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के तरखरवा गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में महिला घायल हो गयी. इस मामले में घायल तालामकु मुर्मू (25) के पति अनिल टुडू ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उल्लेख किया है कि पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद में उसके गोतिया दिनेश बेसरा ने […]
मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के तरखरवा गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में महिला घायल हो गयी. इस मामले में घायल तालामकु मुर्मू (25) के पति अनिल टुडू ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उल्लेख किया है कि पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद में उसके गोतिया दिनेश बेसरा ने घर में घुसकर मारपीट की. दिनेश बेसरा के साथ गरजू बेसरा, बैजुनाथ बेसरा आदि थे. इस घटना में तालामकु घायल हो गयी. थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि आवेदन दिया गया है. मामले को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




