60 लीटर अवैध देशी शराब जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Sep 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने की छापेमारी अवैध तरीके से भट्ठी में बनायी जा रही थी अवैध शराब आरोपित के घर से 500 किलो जावा महुआ बरामद उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शहरपुरा गांव में देर शाम उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी […]
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने की छापेमारी
अवैध तरीके से भट्ठी में बनायी जा रही थी अवैध शराब
आरोपित के घर से 500 किलो जावा महुआ बरामद
उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शहरपुरा गांव में देर शाम उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 50 से 60 लीटर अवैध देशी शराब जब्त किया है. विभाग के सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार नयन बताया कि गांव के निरंजन मंडल के यहां छापेमारी शराब जब्त किया गया है. गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी है. बताया कि गांव में गलत ढंग से देशी व विदेशी शराब को बेचे जाने की जानकारी मिली थी. आरोपित निरंजन मंडल के घर से देशी शराब सहित तकरीबन 500 किलो जावा महुआ भी बरामद किया गया है.
वहीं डुप्लीकेट विदेशी शराब को भी उत्पाद के दारोगा श्री नयन ने जब्त किया है. बताया कि आरोपित के घर से सभी सामान जब्त कर लिया गया है. शराब बनाने वाली भट्ठी को भी नष्ट किया गया है. उत्पाद अधिनियम के प्रावधान के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




