डीएफओ आवास के नीचे कोयला व गैस होने की आशंका

Published at :27 Sep 2016 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
डीएफओ आवास के नीचे कोयला व गैस होने की आशंका

राजमहल परियोजना से आयी जांच टीम ने कहा रविवार को आवास के पिछले हिस्से से हाे रहा था रिसाव जमीन के नीचे मिथेन गैस होने की जांच टीम ने कही बात गोड्डा : बारिश होने के बाद जिला वन पदाधिकारी रामभरत के आवास पर हुए गैस रिसाव पर इसीएल से आयी जांच टीम ने कोयले […]

विज्ञापन

राजमहल परियोजना से आयी जांच टीम ने कहा

रविवार को आवास के पिछले हिस्से से हाे रहा था रिसाव
जमीन के नीचे मिथेन गैस होने की जांच टीम ने कही बात
गोड्डा : बारिश होने के बाद जिला वन पदाधिकारी रामभरत के आवास पर हुए गैस रिसाव पर इसीएल से आयी जांच टीम ने कोयले व अथवा नेचुरल गैस के भंडार की संभावना जतायी है. डीएफओ की सूचन पर माइनिंग एक्सपर्ट धीवर ने मामले की जांच पड़ताल की. इन्होंने ही रिसाव के कारणों की जांच की. बताया कि लगता है इस क्षेत्र में कोयले अथवा नेचुरल गैस का भंडार है. कहा कि साधारणतया इन गैसों के रिसाव का मुख्य कारण यह है कि भूकंप के कारण कोयले के चट्टानों की परत मेें दरारे आ गयी होगी. इस वजह से चट्टानों के नीचे दबे मिथेन अथवा अन्य प्राकृतिक गैस का रिसाव हो रहा है.
डीएफओ ने बताया कि आवास के पिछले एवं मुख्य गेट के समीप वाले भू-भाग में गैस निकलने की घटना हुई है. यह आश्चर्यचकित करने वाला है. जानकारी होने पर परिजन भी कुछ देर के लिये परेशान हो गये थे. खैर इसकी जांच के लिये संबंधित जांच एजेंसियों को सूचित किया गया है. मौके पर वनकर्मी अनमोल आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola