एनआरएलएम टीम ने अमौर व अमजोरा पिरोजपुर में योजनाओं का किया निरीक्षण

Published at :26 Sep 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
एनआरएलएम टीम ने अमौर व अमजोरा पिरोजपुर में योजनाओं का किया निरीक्षण

बीडीओ को लाभुकों की सूची बनाने का निर्देश मेहरमा : एनआरएलएम की टीम ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के अमौर व अमजोरा पिरोजपुर पंचायत का निरीक्षण किया. टीम के सदस्य केके महापात्रा व जेआर साहू ने दोनों पंचायत के इंदिरा आवास पंजी, पेंशन पंजी, कूप निर्माण, मनरेगा से बने बांध व दाड़ के रोकड़ पंजी […]

विज्ञापन

बीडीओ को लाभुकों की सूची बनाने का निर्देश

मेहरमा : एनआरएलएम की टीम ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के अमौर व अमजोरा पिरोजपुर पंचायत का निरीक्षण किया. टीम के सदस्य केके महापात्रा व जेआर साहू ने दोनों पंचायत के इंदिरा आवास पंजी, पेंशन पंजी, कूप निर्माण, मनरेगा से बने बांध व दाड़ के रोकड़ पंजी का निरीक्षण किया.
्इसके बाद बीडीओ को सभी मनरेगा मजदूरों का खाता खोलने, मनरेगा मजदुरी मांगने आते हैं तो उन्हें परची देने व अधूरे इंदिरा आवास की सूची बना कर लाभुकों को जल्द इंदिरा आवास पूरा करने का निर्देश दिया. पेंशन से जुड़े कार्यों को अविलंब पूरा कर लाभुकों को जल्द पेंशन देना शुरू करें. इस अवसर पर बीडीओ देवदास दत्ता, पुरुषोत्तम कुमार, बीपीओ शंकर कुमार आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola