मारवाड़ी महिला समिति ने उड़ी के शहीदों की आत्मा के लिए की प्रार्थना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

गीता पाठ करतीं मारवाड़ी महिलाएं. गोड्डा : स्थानीय अग्रसेन भवन में रविवार को मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में सामूहिक श्रीश्री 108 श्रीमद्भागवत गीता पाठ किया गया. गीता पाठ से पहले समिति की ओर से कश्मीर के उड़ी में वीरगति प्राप्त देश के वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन […]
विज्ञापन
गीता पाठ करतीं मारवाड़ी महिलाएं.
गोड्डा : स्थानीय अग्रसेन भवन में रविवार को मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में सामूहिक श्रीश्री 108 श्रीमद्भागवत गीता पाठ किया गया. गीता पाठ से पहले समिति की ओर से कश्मीर के उड़ी में वीरगति प्राप्त देश के वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. इस दौरान अध्यक्ष
मीरा बजाज तथा कुसुम टेकरीवाल के कहा कि देश की रक्षा में मारे गये शहीदों को पुन: भारत भूमि का पुत्र के रूप में जन्म दें. फिर किसी सौभाग्यशाली मां का पुत्र बनायें. ऐसे सपूत का जन्म बार बार मानव जाति में हो. एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान श्रीमद्भागवत कथा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से लक्ष्मी अग्रवाल, अनिता डालमियां, सुषमा झुनझुन बाला, पूजा बजाज, आशा गाड़िया आदि के नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




