जेवीसीएम की जीत पर युवा नेता ने दी बधाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : छात्र संघ चुनाव 2016 में गोड्डा काॅलेज गोड्डा तथा महिला काॅलेज के साथ मिल्लत काॅलेज परसा में एक साथ सारे रिकाॅर्ड तोड़कर जेवीसीएम ने झंडा लहराया है. यह पार्टी के लिए खुशी की बात है. यह बातें जेवीएम युवा नेता नीरज सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि इस बात का संकेत मिल रहा […]
विज्ञापन
गोड्डा : छात्र संघ चुनाव 2016 में गोड्डा काॅलेज गोड्डा तथा महिला काॅलेज के साथ मिल्लत काॅलेज परसा में एक साथ सारे रिकाॅर्ड तोड़कर जेवीसीएम ने झंडा लहराया है. यह पार्टी के लिए खुशी की बात है.
यह बातें जेवीएम युवा नेता नीरज सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि इस बात का संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में जेवीएम राज्य में बेहतर तरीके से उभरेगा. जेवीसीएम के जीत के लिए सभी विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ पार्टी नेता विकास सिंह, हेमंत कुमार तथा अमृत कुमार को बधाई दी गयी.
मिल्लत काॅलेज में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को गलत तरीके से मिली जीत: सुदर्शन
महगामा अभाविप नगर अध्यक्ष सुदर्शन कुमार ने पत्र जारी कर कहा है कि मिल्लत काॅलेज परसा में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को गलत तरीके से जीत मिली है. छात्र के चुनाव लड़ने पर पाबंदी होनी चाहिये थी. कारण वो नकल में पकड़ाया था. कहा कि अगर मामले में विश्वविद्यालय कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




