छात्र-छात्राओं के बीच भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

बेथेल मिशन स्कूल में हुआ कार्यक्रम महगामा : महगामा के बेथेल मिशन स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शुरुआत में छात्र-छात्राओं ने देश के महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला. प्रतिभागियों ने कागज के फुल, पेंटिंग आदि के माध्यम से अपनी […]
विज्ञापन
बेथेल मिशन स्कूल में हुआ कार्यक्रम
महगामा : महगामा के बेथेल मिशन स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शुरुआत में छात्र-छात्राओं ने देश के महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला. प्रतिभागियों ने कागज के फुल, पेंटिंग आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा को उकेरा. वहीं पेंटिंग के माध्यम से ही महापुरुषों के चित्र को भी उकेरा. सफल प्रतिभागियों को बेथेल मिशन के निदेशक प्रेम जोनाथन ने पुरस्कृत किया. प्रथम पुरस्कार चंदन कुमार, दूसरा स्थान मंजु कुमारी, तीसरे स्थान पर सूचित हेंब्रम, चौथा स्थान रायका कांवर को मिला. पेंटिंग में अंजलि रानी व सीने मरांडी पहले स्थान पर रही. वहीं लजीना मरांडी को दूसरा स्थान मिला. संचालन पिंकी कुमारी व जोसेफ ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




