दो पारा शिक्षक व ग्राशिस अध्यक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Sep 2016 2:09 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लगाया मारपीट करने का आरोप पथरगामा थाना में दिया आवेदन पथरगामा : पथरगामा थाना में उत्क्रमित मध्स विद्यालय घाट अमरपुर के दो पारा शिक्षक व ग्राशिस अध्यक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. कांड संख्या 115/16 में इनलोगों पर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया है. इस मामले में विद्यालय […]
विज्ञापन
प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लगाया मारपीट करने का आरोप
पथरगामा थाना में दिया आवेदन
पथरगामा : पथरगामा थाना में उत्क्रमित मध्स विद्यालय घाट अमरपुर के दो पारा शिक्षक व ग्राशिस अध्यक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. कांड संख्या 115/16 में इनलोगों पर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया है. इस मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक छवींद्र कुमार ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उल्लेख किया है कि 22 सिंतबर को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन के दौरान पारा शिक्षक सुधीर कुमार गुप्ता व उमेश प्रसाद राम,
ग्राशिस अध्यक्ष सह माता समिति विपिन प्रसाद गुप्ता सहित चार पांच ने मिल कर उनके साथ मारपीट कर और सरकारी कागजात फाड़ा दिये. साथ ही उनकी पॉकेट से 1140 रुपये छिन लिये. इस संबंध में थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह ने बताया कि प्रभारी एचएम के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




