छात्राओं के बीच बंटेंगे सेनेटरी नेपकीन

गोड्डा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला में संचालित सभी सरकारी स्कूलों की छात्राओं के बीच सेनेटरी नेपकीन वितरण किया जायेगा. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग को पत्राचार किया है. पत्र पाने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक अशोक कुमार झा ने सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं […]
गोड्डा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला में संचालित सभी सरकारी स्कूलों की छात्राओं के बीच सेनेटरी नेपकीन वितरण किया जायेगा. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग को पत्राचार किया है. पत्र पाने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक अशोक कुमार झा ने सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की सूची 28 सितंबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. जिला बालिका शिक्षा पदाधिकारी सोनी कुमारी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकारी या सरकारी प्राप्त विद्यालयों के कक्षा छह से बारह तक के छात्राओं के बीच नेपकीन का वितरण किया जायेगा.
छात्राओं की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. सूची मिलते ही संबंधित विद्यालयों को सेनेटरी नेपकीन उपलब्ध कराया जायेगा. सर्व शिक्षा अभियान से संचालित सभी कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं के बीच भी सेनेटरी नेपकीन का वितरण किया जाना है. सेनेटरी नेपकीन छात्राओं के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बांटने की प्रक्रिया जल्द होगी. छात्राओं को मेंस पेरियड के क्रम में सेनेटरी नेपकीन होने से पढ़ाई करने में परेशानी नहीं होगी. सरकार की महत्वपूर्ण योजना ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाया जाना है. प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी निर्मला बेसरा ने डीएसई को इस योजना में व्यक्तिगत रूप से अभिरूची लेते हुए छात्राओं की सूची उपलब्ध कराने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




