22 को डीएसइ कार्यालय के समक्ष धरना देंगीं रसोइया

Published at :25 Sep 2016 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
22 को डीएसइ कार्यालय के समक्ष धरना देंगीं रसोइया

गांधी मैदान में हुई रसोइया व संयोजिका संघ की बैठक कहा राज्य शिक्षा सचिव के आदेश का नहीं हो रहा अनुपालन गोड्डा : राज्य के शिक्षा सचिव अराधना पटनायक के निर्देश का विभिन्न स्कूलों में असर नहीं नहीं देखा जा रहा है. स्कूलों में मनमाने ढंग से रसोइया व संयोजिका संघ का चुनाव हो रहा […]

विज्ञापन

गांधी मैदान में हुई रसोइया व संयोजिका संघ की बैठक

कहा राज्य शिक्षा सचिव के आदेश का नहीं हो रहा अनुपालन
गोड्डा : राज्य के शिक्षा सचिव अराधना पटनायक के निर्देश का विभिन्न स्कूलों में असर नहीं नहीं देखा जा रहा है. स्कूलों में मनमाने ढंग से रसोइया व संयोजिका संघ का चुनाव हो रहा है. रसोइया व संयोजिका संघ के सदस्यों ने शनिवार को गांधी मैदान में बैठक कर आदेश का अनुपालन नहीं होने के विरोध में 22 अक्तूबर को डीएसइ कार्यालय के समक्ष धरना
प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. बताया कि डीएसइ ने मामले को लेकर सभी स्कूलों के सचिव को पत्र भी जारी किया है. पर इस आदेश का अनुपालन स्कूलों में नहीं हो रहा है. बैठक में संघ के रोमा चटर्जी, सुधा जायसवाल,चमेली देवी, रिंकी देवी, किरण देवी सहित रामदास साह, बाबुल झा आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola