भूमि विवाद में मारपीट, दो घायल

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलहारा गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. मलहारा गांव में दो पक्षों में आधा कट्ठा जमीन का विवाद चल रहा था. इसको लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष की […]
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलहारा गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. मलहारा गांव में दो पक्षों में आधा कट्ठा जमीन का विवाद चल रहा था. इसको लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष की विमला देवी (26) व दूसरे पक्ष के सिकंदर पंडित घायल हो गये. दोनों ही पक्ष जमीन पर अपनी अपनी दावेदारी कर रहे हैं. थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है. दोनों पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




