मौलनाकित्ता गांव में मिला मानव खोपड़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Sep 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

डीलर के घर के आगे रखी गयी थी सिंदूर लगी खाेपड़ी सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर चौकीदार से फेंकवाया शरारती तत्व द्वारा ऐसी हरकत करने की जतायी आशंका गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेपुरा पंचायत के मौलनाकित्ता गांव में मानव खोपड़ी का कंकाल फेंके जाने के बाद मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की भीड़ जुट […]
विज्ञापन
डीलर के घर के आगे रखी गयी थी सिंदूर लगी खाेपड़ी
सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर चौकीदार से फेंकवाया
शरारती तत्व द्वारा ऐसी हरकत करने की जतायी आशंका
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेपुरा पंचायत के मौलनाकित्ता गांव में मानव खोपड़ी का कंकाल फेंके जाने के बाद मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. खोपड़ी डीलर चिरंजीवी झा के आवास के सामने फेंका गया था. सुबह जगने के बाद कुछ ग्रामीणों ने मानव खोपड़ी कंकाल को देखकर डीलर को सूचना दी. मुफस्सिल थाना के थानेदार राजेश कुमार भी मामले की जांच करने पहुंचे. हालांकि थाना प्रभारी ने संबंधित खोपड़ी को चौकीदार के माध्यम से अन्यत्र फेंकवा दिया. खोपड़ी फेंके जाने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. खोपड़ी में सिंदूर लगाकर डीलर के आवास के सामने रख दिया गया था.
ग्रामीणों ने किसी की शरारत करने की भी चर्चा की गयी. आसपास गांव के लोग भी जानकारी होने पर गांव पहुंचे. पुलिस के पहुंचने के बाद भी गांव में तरह-तरह के कयास लगाये गये. कुछ लोगों ने कहा कि डीलर को डराने के लिए भी कुछ शरारती तत्वों द्वारा ऐसी हरकत की गयी होगी.
मानव खोपड़ी की सूचना पर डीलर के घर के सामने जुटी ग्रामीणों की भीड़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




