चार कर्मियों को बनाया बंधक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश . सीसीडी योजना के तहत बकरी वितरण में गड़बड़ी का आरोप सोमवार को कल्याण विभाग के अधिकारी के आने के बाद होगा फैसला संस्था द्वारा आदिवासियों को प्रशिक्षण के बाद बांटा जाना था तीन बकरी, एक बकरा, एक सोलर बांटी गयी मात्र एक बकरी गोड्डा/सुंदरपहाड़ी : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के बांसजोरी पंचायत भवन में स्थानीय […]
विज्ञापन
आक्रोश . सीसीडी योजना के तहत बकरी वितरण में गड़बड़ी का आरोप
सोमवार को कल्याण विभाग के अधिकारी के आने के बाद होगा फैसला
संस्था द्वारा आदिवासियों को प्रशिक्षण के बाद बांटा जाना था तीन बकरी, एक बकरा, एक सोलर
बांटी गयी मात्र एक बकरी
गोड्डा/सुंदरपहाड़ी : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के बांसजोरी पंचायत भवन में स्थानीय ग्रामीण बकरी वितरण के दौरान अचानक भड़क गये तथा वितरण कर रहे चार स्वयंसेवकों को बंधक बना लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि संख्या से कम बकरी का वितरण किया जा रहा है. महिला एवं बाल विकास केंद्र पलामू के तत्वावधान में सीसीडी योजना के तहत पंचायत के 48 लाभुकों को प्रशिक्षण के बाद एक-एक बकरी का वितरण किया जा रहा था. जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा नेता सीमोन मालतो पहुंचे और संस्था पर अनियमितता का आरोप लगाया. आक्रोशित लोगों ने स्वयं सेवकों को बंधक बना लिया.
जानकारी के अनुसार गांव में सामिल पहाड़पुर जागीर, खीरीबारी, रकसो, सबलपुर, बड़ा नदी जागीर व सरांम टोला के 48 लाभुकों के बीच एक-एक बकरी का वितरण किया था. वितरण करने वालों में संस्था के कर्मी लक्ष्मण महतो, मुकेश कुमार, मुकेश कुमार महतो, मो अकबर अली के नाम शामिल है. बताया गया कि लाभुकों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद उसे तीन बकरी, एक बकरा तथा एक सोलर लाइट का वितरण सरसीडी के तहत करना था. मगर एक-एक बकरी देकर खानापूर्ति किया जा रहा था.
घटना की जानकारी अब तक मुझे नहीं मिली है.
– जनार्दन सिंह, थाना प्रभारी सुंदरपहाड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




