दलाल के चंगुल से भाग कर बच्चों ने बचायी अपनी जान

Published at :19 Sep 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
दलाल के चंगुल से भाग कर बच्चों ने बचायी अपनी जान

नौ सितंबर को गांव के ही दलाल ने दिल्ली में बेचा था दिल्ली से भागकर पथरगामा पहुंचे बच्चों ने बतायी आपबीती पथरगामा : राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के जेटू बस्ती के रहने वाले तीन नाबालिगों ने दिल्ली से दलाल की चंगुल से भागकर अपनी जान बचायी है. इन बच्चों को नौ सितंबर को उनके गांव के […]

विज्ञापन

नौ सितंबर को गांव के ही दलाल ने दिल्ली में बेचा था

दिल्ली से भागकर पथरगामा पहुंचे बच्चों ने बतायी आपबीती
पथरगामा : राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के जेटू बस्ती के रहने वाले तीन नाबालिगों ने दिल्ली से दलाल की चंगुल से भागकर अपनी जान बचायी है. इन बच्चों को नौ सितंबर को उनके गांव के ही एक दलाल ने दिल्ली में बेच दिया था. यह आपबीती पथरगामा थाना में बच्चों ने बताया. बच्चों ने बताया कि वे सभी राजाभिट्ठा गांव के रहने वाले हैं. गांव के ही दलाल मंगला पहाड़िया ने नौकरी के नाम पर दिल्ली के समीप रज्जड़ गांव में बेच दिया था. इनलोगों से वहां ईख के खेत में जबरन काम कराया जा था.
काम नहीं करने पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया. आये दिन की प्रताड़ना से तंग आकर ही बगैर टिकट कटाये दिल्ली में ट्रेन पकड़ कर जसीडीह आ गये. वहां वे गोड्डा की बस पकड़कर आये. पैसा नहीं होने के कारण इन बच्चों को गोड्डा से पथरगामा पैदल की जाना पड़ा. शाम होने पर पथरगामा के ही दीपनारायण राय की नजर पड़ी. मामले को लेकर श्री राय ने सोनारचक पंचायत के मुखिया को इसकी सूचना दी. मुखिया ने बच्चों को सबसे पहले भोजन कराया. इसके बाद पथरगामा थाना की पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी वंशनारायण सिंह ने राजाभिट्ठा थाने की पुलिस को सूचना देकर बच्चों को परिजनों को सौंप दिया.
कहते हैं थाना प्रभारी
राजाभिट्ठा थाना प्रभारी विजय उरांव ने बताया कि तीनों बच्चो को परिजनो को सौंप दिया गया है. दलाल को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola