अज्ञात बोलेरो के धक्के से अधेड़ की मौत

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गोड्डा-रामगढ़ मार्ग स्थित पांडुबथान के संताली टोला के समीप अज्ञात बोलेरो के धक्के से लखन मुर्म (55)मौत हो गयी. हादसा बुधवार की देर रात करीब 10 बजे की है. रात में तेज रफ्तार से अज्ञात बेलेरो ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को धक्का मार फरार हो गया. ग्रामीणों […]
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गोड्डा-रामगढ़ मार्ग स्थित पांडुबथान के संताली टोला के समीप अज्ञात बोलेरो के धक्के से लखन मुर्म (55)मौत हो गयी. हादसा बुधवार की देर रात करीब 10 बजे की है. रात में तेज रफ्तार से अज्ञात बेलेरो ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को धक्का मार फरार हो गया. ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल लखन मुर्मू को सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां उसने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. गुरुवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गोड्डा-रामगढ़ मुख्य मार्ग में पांडुबथान संताली टोला के समीप चार घंटे जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




