आग बुझाने के दौरान करंट से युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Aug 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

अमजोरा गांव में एक घर जल कर राख, हजारों का नुकसान मेहरमा : प्रखंड के अमजोरा पंचायत के अमजोरा गांव में मंगलवार रात सिंहेश्वर रविदास के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी. इस घटना में एक ही घर में रहने वाले तीन परिवार का सब कुछ जल कर राख हो गया. वहीं आग […]
विज्ञापन
अमजोरा गांव में एक घर जल कर राख, हजारों का नुकसान
मेहरमा : प्रखंड के अमजोरा पंचायत के अमजोरा गांव में मंगलवार रात सिंहेश्वर रविदास के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी. इस घटना में एक ही घर में रहने वाले तीन परिवार का सब कुछ जल कर राख हो गया. वहीं आग बुझाने के दौरान करंट से सिंहश्वेर रविदास का पुत्र विपिन रविदास (23) की मौत हो गयी.
युवक की मौत हो जाने के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. एक तो घर में आग लगने से पूरा परिवार बेघर हो गया. वहीं दूसरी तरफ आग बुझाने में घर का चिराग ही बुझ गया. घटना को लेकर पीड़ित परिवार सहित गांव में शोक का माहौल है.
25 हजार नकद सहित जेवर भी जला : अगलगी की घटना में सिंहेश्वर सिंह के घर में रखा 25 हजार नकद के अलावा जेवरात, कपड़ा, बरतन सब कुछ जल गया.
श्री सिंह के दो भाई धर्मेंद्र रविदास व मिथून रविदास का भी सारा समान जल कर राख हो गया है. बीडीओ देवदास गुप्ता ने कहा कि घटना काफी दुखद है. पीडि़त परिवार को संवेदना व्यक्त करते हैं. कर्मचारी को भेज कर क्षतिपूर्ति का आकलन करा कर मुआवजा दिया जायेगा.
थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने कहा कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया है. पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




