राष्ट्र के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

महिला कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी छात्राओं ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय में छात्राओं ने किया परिभ्रमण गोड्डा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर गोड्डा महिला कॉलेज की छात्राओं की ओर से सोमवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. महिला कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी दर्जनों छात्राओं […]
विज्ञापन
महिला कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी छात्राओं ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा
जिला मुख्यालय में छात्राओं ने किया परिभ्रमण
गोड्डा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर गोड्डा महिला कॉलेज की छात्राओं की ओर से सोमवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. महिला कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी दर्जनों छात्राओं ने कॉलेज परिसर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की. यात्री की अगुआई कॉलेज की प्राचार्या किरण चौधरी कर रही थी. तिरंगा यात्रा की बागडोर राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रोग्राम पदाधिकारी प्रो सुमनलता, प्रो साबरा तब्बसुम, प्रो रेखा व प्रो नूतन झा संभाल रही थी. छात्राएं तिरंगा यात्रा लेकर सबसे पहले कारगिल चौक पहुंची. इसके बाद कचहरी चौक,
शहीद स्तंभ होते हुए डीआरडीए चौक के बाद जिला मुख्यालय समाहरणालय तक पहुंची. छात्राओं ने तिरंगा लहराकर देश के प्रति अपने जज्बा को प्रदर्शित करने का काम किया गया. प्रोग्राम पदाधिकारियों ने बताया कि कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी चार ग्रुप की ओर से तिरंगा यात्रा निकाल कर शहर वासियों को राष्ट्रभक्त बनने का संदेश दिया गया है. देश की आन व तिरंगे की शान को बरकरार रखने का छात्राओं द्वारा संकल्प दोहराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




