नाबालिग से शादी का मामला : ताला मरांडी की कोर्ट में पेशी आज

गोड्डा : भाजपा विधायक (बोरियो) ताला मरांडी सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आनंदा सिंह की अदालत में पेश होंगे. श्री मरांडी के साथ पुत्र मुन्ना मरांडी व समधी सहित छह अन्य को कोर्ट में जमानत के लिए उपस्थित होना है. कोर्ट ने इस मामले में ताला मरांडी व अन्य खिलाफ समन जारी किया था. […]
गोड्डा : भाजपा विधायक (बोरियो) ताला मरांडी सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आनंदा सिंह की अदालत में पेश होंगे. श्री मरांडी के साथ पुत्र मुन्ना मरांडी व समधी सहित छह अन्य को कोर्ट में जमानत के लिए उपस्थित होना है. कोर्ट ने इस मामले में ताला मरांडी व अन्य खिलाफ समन जारी किया था. मालूम हो कि ताला मरांडी के खिलाफ पुत्र मुन्ना मरांडी की नाबालिग के साथ शादी कराने का आरोप है.
इस मामले में बोआरीजोर बीडीओ सह बाल संरक्षण पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी की सूचना पर कोर्ट ने विधायक ताला मरांडी , पुत्र मुन्ना मरांडी सहित छह के खिलाफ सम्मन जारी किया था. इस मामले में कोर्ट में कांड संख्या 141/16 जीओसीआर के तहत मामला दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




