53 पीस सखुआ की लकड़ी जब्त

Published at :21 Aug 2016 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
53 पीस सखुआ की लकड़ी जब्त

गोड्डा : गोड्डा वन रेंज ने छापेमारी कर सखुआ की 53 पीस लकड़ी जब्त की है. जब्त लकड़ी की कीमत लगभाग 65 हजार रुपये बतायी जाती है. सुंदरपहाड़ी के बांसजोरी पंचायत के कौवाढाव में वन विभाग ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान लकड़ी सहित टाटा सूमो 407 वाहन को भी जब्त किया है. […]

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा वन रेंज ने छापेमारी कर सखुआ की 53 पीस लकड़ी जब्त की है. जब्त लकड़ी की कीमत लगभाग 65 हजार रुपये बतायी जाती है. सुंदरपहाड़ी के बांसजोरी पंचायत के कौवाढाव में वन विभाग ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान लकड़ी सहित टाटा सूमो 407 वाहन को भी जब्त किया है.

जब्त लकड़ी व वाहन कठौन गांव के बमबम भगत का बताया जाता है. बता दें कि वन विभाग ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार कार्रवाई की है. इससे पहले 14 अगस्त को भी वन विभाग की टीम ने मुफसिसल थाना क्षेत्र के हरिपुर के पास लाखों मूल्य की लकड़ियां जब्त किया है. पिछले 30 दिनों में गोड्डा वन रेंज ने लकड़ियों के तीन खेप को बरामद किया है. टीम मे रेंजर कन्हैया राम, प्रभारी वन पाल सैमियल मालतो, कौशल कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola