वनांचल आंदोलनकारियों ने की बैठक

Published at :21 Aug 2016 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
वनांचल आंदोलनकारियों ने की बैठक

गोड्डा : वनांचल आंदोलनकारियों की बैठक शनिवार को शहीद स्तंभ परिसर में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रो वींरेंद्र सिंह ने की. इस दौरान आंदोलनकारियों ने लंबित पड़े आवेदनों की जांच कर जिला मुख्यालय भेजे जाने की मांग को रखा. वक्ताओं ने बताया कि वनांचल आंदोलनकारी को चिह्नित करने वाले आयोग का कार्यकाल थोड़े ही […]

विज्ञापन

गोड्डा : वनांचल आंदोलनकारियों की बैठक शनिवार को शहीद स्तंभ परिसर में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रो वींरेंद्र सिंह ने की. इस दौरान आंदोलनकारियों ने लंबित पड़े आवेदनों की जांच कर जिला मुख्यालय भेजे जाने की मांग को रखा.

वक्ताओं ने बताया कि वनांचल आंदोलनकारी को चिह्नित करने वाले आयोग का कार्यकाल थोड़े ही दिनों के लिये बचा है. आयोग में कई आवेदन गये हैं.
जब तक इन आवेदनों को जिला स्तर पर नहीं भेजा जाता है तब तक जांच असंभव है. नोडल अधिकारी को जांच कर इन आवेदनों को देना है. वर्षों से लंबित आवेदनों पर अब तक आयोग ने कोई विचार नहीं किया है. ऐसे में कई आवेदक फिर चिह्नित होने से छूट जायेंगे. इस अवसर पर विष्णु महतो, छेदीलाल मड़ैया, बसंत टुडू, रामजी हेंब्रम, महेश मंडल, किंकर चौह्वान, शंकर पोद्दार, राजेश कुमार महतो, राजेंद्र पंडित, अनिरुद्ध प्रसाद आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola