उर्दू मध्य विद्यालय बसडीहा में हजारों की चोरी

Published at :08 Aug 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
उर्दू मध्य विद्यालय बसडीहा में हजारों की चोरी

बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय बसडीहा उर्दू में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली है. इस बाबत प्रधानाध्यापक रफीक आलम ने थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर द्वारा विद्यालय के कमरे में रखा पांच कुरसी, किचेन […]

विज्ञापन

बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय बसडीहा उर्दू में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली है. इस बाबत प्रधानाध्यापक रफीक आलम ने थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर द्वारा विद्यालय के कमरे में रखा पांच कुरसी, किचेन सेड में रखे चावल बनाने का बरतन, प्रेशर कुकर, ढक्कन, थाली, गिलास, मग की चोरी कर ली है. कार्यालय के गोदरेज को तोड़ कर गोदरेज में रखी छात्रों की उपस्थिति पंजी, रसोइया का मानदेय पंजी को फाड़ दिया है. प्रधानाध्यापक ने थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी हरिनारयण सिंह ने कहा कि आवेदन दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola