प्रखंड कार्यालय परिसर में दिया धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2016 3:32 AM (IST)
विज्ञापन

मदरसा डिग्रीधारी को पोषण सखी में बहाली करने की मांग ठाकुरगंगटी : प्रखंड के मदरसा डिग्रीधारियों ने बुधवार को पोषण सखी में बहाली की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद बीडीओ को मांगाें का ज्ञापन सौंपा. इनलोगों का नेतृत्व […]
विज्ञापन
मदरसा डिग्रीधारी को पोषण सखी में बहाली करने की मांग
ठाकुरगंगटी : प्रखंड के मदरसा डिग्रीधारियों ने बुधवार को पोषण सखी में बहाली की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद बीडीओ को मांगाें का ज्ञापन सौंपा. इनलोगों का नेतृत्व कर रहे रफीक आलम ने कहा कि मदरसा डिग्रीधारी को बहाल करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया है. इसकी अनदेखी की जा रही है. इसको लेकर आंदोलन किया जायेगा. महगामा प्रमुख मो युनूस व शहादत हुसैन ने पोषण सखी में बहाली को लेकर सरकार व जिला प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया. कहा :
सरकार की अनदेखी मदरसा डिग्रीधारियों के प्रति रहती है, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और भी तेज कर दिया जायेगा. मदरसा डिग्रीधारी मांगों को लेकर राज्य पाल के समक्ष भी धरना प्रदर्शन करेंगे. वहीं इकबाल अंसारी आदि ने भी सभा को संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




