भगैया-परासी मार्ग चार घंटे जाम

Published at :03 Aug 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
भगैया-परासी मार्ग चार घंटे जाम

हादसा. जर्जर पुलिया के धंस जाने फंस गया चिप्स लदा हाइवा भगैया-परासी मार्ग में चिप्स लदा हाइवा के फंसा जाने के कारण चार घंटे सड़क जाम हो गया. सूचना पर संवेदक के कर्मियों ने जीसीबी से हाइवा को निकाला. ठाकुरगंगटी : जिले के जर्जर हो चुकी कई सड़कों पर आये दिन जाम लगने का मामला […]

विज्ञापन

हादसा. जर्जर पुलिया के धंस जाने फंस गया चिप्स लदा हाइवा

भगैया-परासी मार्ग में चिप्स लदा हाइवा के फंसा जाने के कारण चार घंटे सड़क जाम हो गया. सूचना पर संवेदक के कर्मियों ने जीसीबी से हाइवा को निकाला.
ठाकुरगंगटी : जिले के जर्जर हो चुकी कई सड़कों पर आये दिन जाम लगने का मामला सामने आ रहा है. मंगलवार को ठाकुरगंगटी प्रखंड के भगैया-परासी मुख्य मार्ग तकरीबन चार घंटे तक जाम रहा. जाम लगने का कारण फिर जर्जर सड़क में हाइवा फंसने के कारण हो गया है. मंगलवार सुबह 10 बजे हाइवा का गुल्ला टूट जाने के कारण दोनों तरफ जाम लग गया. इस कारण चार घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
परासी गांव के पास पुलिया जर्जर हो कर हादसे को न्योता दे रही है. हाइवा पर चिप्स लोड था, जो सड़क बनाने के लिए ले जाया जा रहा था. इसको निकालने में संवेदक के कर्मियों के पसीने छूट गये. जाम होने की सूचना थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार आजाद को मिली. थाना प्रभारी ने इसको लेकर संवेदक को दूरभाष पर संपर्क किया. उसके बाद संवेदक द्वारा जेसीबी मंगवा कर गड्ढे में फंसे हाइवा को निकाला गया. उसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल हो पाया. याद रहे कि खराब व जर्जर पुलिया होने की खबर को पिछले दिनों प्रभात खबर में प्रकाशित की गयी थी. बड़े वाहनों के कारण पुलिया की हालत जर्जर हो गयी थी. मंगलवार सुबह यह यह पूरी तरह धाराशायी हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola