सोनारचक के एक घर से 60 हजार की संपत्ति चोरी

Published at :02 Aug 2016 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
सोनारचक के एक घर से 60 हजार की संपत्ति चोरी

पथरगामा में चोर का आतंक अप्रैल से अब तक दर्जनों घर को बनाया निशाना स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल ग्रामीण उठा रहे पुलिस गश्ती पर सवाल पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के सोनारचक के दर्जी टोला में रविवार रात अर्जुन पंडित के घर अज्ञात चोर ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में रखा दो […]

विज्ञापन

पथरगामा में चोर का आतंक

अप्रैल से अब तक दर्जनों घर को बनाया निशाना
स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल
ग्रामीण उठा रहे पुलिस गश्ती पर सवाल
पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के सोनारचक के दर्जी टोला में रविवार रात अर्जुन पंडित के घर अज्ञात चोर ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में रखा दो बक्सा सहित सामान की चोरी कर ली. गृह स्वामी के मुताबिक बक्से में चांदी व सोना के गहने के अलावा 40 हजार नकद, साड़ी सहित 60 हजार की संपत्ति की चाेरी कर ली गयी.
पीड़ित की सूचना में थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह ने घटना का जायजा लिया. आस पास तहकीकात के बाद गांव के बहियार से टूटा हुआ बक्सा बरामद किया. श्री सिंह ने कहा कि मामले में कांड दर्ज कर पुलिस चोर की तलाश कर रही है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में है. वहीं पुलिस एक भी चोरी की घटनाओं का पुलिस उद‍‍्भेदन नहीं कर पायी है. ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल उठ रहा है.
नहीं हो रहा उद‍्भेदन
पथरगाम व आस पास क्षेत्रों में चोरी की घटना बढ़ने से स्थानीय लोग दहशत में हैं. लोगों का मानना है कि पुलिस की असफलता के कारण लगातार चोरी हो रही है. अब तक दर्जनों घरों में चाेरी हुई है. चूड़ा व्यवसायी जनार्दन सिंह के घर से हजारों की चोरी हुई है. इसके बाद खैरबनी गांव में चोरी, कमलडीहा गांव के पद्दू ततवा के तीन पुत्र के घर से चोरी हुई है. शनिवार रात वकील के घर अज्ञात चोर ने चोरी को अंजाम दिया. चोर पीछे के दरवाजे को तोड़कर घर का सारा समान लेकर चले जाते हैं. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola