ग्रामीणों ने नाला निर्माण कार्य रोका

Published at :02 Aug 2016 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नाला निर्माण कार्य रोका

आक्रोश . आरइओ की सड़क को काट कर नाला बनाने का आरोप राहा पंचायत के कोरियाना गांव का है मामला एक लाख 31 हजार की राशि से हो रहा है काम ग्रामीणों ने प्रमुख से की शिकायत,रूका काम बसंतराय : प्रखंड के राहा पंचायत के कोरियाना गांव में आरइओ विभाग से पांच वर्ष पूर्व बनी […]

विज्ञापन

आक्रोश . आरइओ की सड़क को काट कर नाला बनाने का आरोप

राहा पंचायत के कोरियाना गांव का है मामला
एक लाख 31 हजार की राशि से हो रहा है काम
ग्रामीणों ने प्रमुख से की शिकायत,रूका काम
बसंतराय : प्रखंड के राहा पंचायत के कोरियाना गांव में आरइओ विभाग से पांच वर्ष पूर्व बनी सड़क को काट कर नाला बनाये जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है. 1 लाख 31 हजार की राशि से 14 वें वित्त आयोग की राशि से मनमानी कर लाभुक कमेटी द्वारा कार्य का विरोध स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जम कर किया गया. काम पर रोक लगाते हुये ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत प्रमुख स्वीटी देवी से की.
प्रमुख ने भी मामले पर हस्तक्षेप के बाद काम को रोका गया. गांव के पास के मुख्य सड़क पर नाला निर्माण का काम किया जा रहा था. पांच वर्ष पूर्ण आरइओ द्वारा बनायी गयी सड़क को लाभुक कमेटी अध्यक्ष मो मुबारक तथा सचिव मो इलियास द्वारा काम कराये जाने का विरोध ग्रामीणों द्वारा यह कहते हुये किया गया कि नाला का उपयोग नहीं रहने के बावजूद सड़क को काटकर काम किया जा रहा है. ग्रामीण राजेश कुमार, अरविंद यादव, फेंको दास, मुकुंद ठाकुर , प्रवीण यादव, राजकिशोर शर्मा तथा जय प्रकाश ठाकुर ने कार्रवाई की मांग की है.
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रमुख स्वीटी देवी से की जाने के बाद प्रमुख ने असंवैधानिक रूप से हो रहे काम को अविलंब रोकने की मांग बीडीओ से की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola