अपहरण के आरोपित की जमानत याचिका खारिज

गोड्डा कोर्ट : शादी की नीयत से लड़की का अपहरण करने के मामले के आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है. यह मामला ठाकुरगंगटी का है. आरोपित आशीष सिंह की जमानत अरजी को प्रधान जिला जज उमाशंकर प्रसाद सिंह ने अस्वीकार कर दिया. आशीष पर कजरैल की नाबालिग लड़की को शादी की नीयत […]
गोड्डा कोर्ट : शादी की नीयत से लड़की का अपहरण करने के मामले के आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है. यह मामला ठाकुरगंगटी का है. आरोपित आशीष सिंह की जमानत अरजी को प्रधान जिला जज उमाशंकर प्रसाद सिंह ने अस्वीकार कर दिया. आशीष पर कजरैल की नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप है.
इस मामले में 21 अप्रैल को नाबालिग लड़की की मां ने ठाकुरगंगटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आशीष सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जेल मे बंद आशीष सिंह को जब निम्न न्यायालय से जमानत नहीं मिली तो उसने सत्र न्यायालय मे जमानत के लिये आवेदन दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




