सदर अस्पताल में मरीज के परिजन का 15 हजार रुपये उड़ाया

Published at :29 Jul 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में मरीज के परिजन का 15 हजार रुपये उड़ाया

गोड्डा नगर : सदर अस्पताल परिसर से अज्ञात चोर ने बुधवार रात महगामा निवासी मिथून कुमार साह के 15 हजार रुपये उड़ा लिये. इस मामले में गुरुवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आवेदन में मिथुन ने बताया कि 25 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर उसने पत्नी पूजा देवी को सदर […]

विज्ञापन

गोड्डा नगर : सदर अस्पताल परिसर से अज्ञात चोर ने बुधवार रात महगामा निवासी मिथून कुमार साह के 15 हजार रुपये उड़ा लिये. इस मामले में गुरुवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आवेदन में मिथुन ने बताया कि 25 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर उसने पत्नी पूजा देवी को सदर अस्पताल में भरती कराया था. बुधवार रात प्रसव वार्ड में पत्नी को छोड़कर अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में सोने चले गया.

वह सिर के नीचे पर्स को रखा था. सुबह जागने पर देखा कि पर्स गायब था. पर्स में 15 हजार नकद सहित एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व एक मोबाइल अज्ञात चोर ने चोरी कर ली. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी अशोक कुमार गिरी ने बताया कि आवेदन दिया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola