डायरिया व मलेरिया की चपेट में आये चार लोग

Published at :28 Jul 2016 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
डायरिया व मलेरिया की चपेट में आये चार लोग

गोड्डा : जिले में मलेरिया व डायरिया का कहर जारी है. लोग इसकी चपेट में आकर अस्पताल में भरती हो रहे है. ताजा मामला सदर प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया गांव से आया है. डुमरिया निवासी लक्ष्मण साह की पत्नी राधा देवी (60) व अमरपुर निवासी प्रदीप मंडल की चार वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी डायरिया से […]

विज्ञापन

गोड्डा : जिले में मलेरिया व डायरिया का कहर जारी है. लोग इसकी चपेट में आकर अस्पताल में भरती हो रहे है. ताजा मामला सदर प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया गांव से आया है. डुमरिया निवासी लक्ष्मण साह की पत्नी राधा देवी (60) व अमरपुर निवासी प्रदीप मंडल की चार वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी डायरिया से ग्रसित है. वहीं, पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के गंगटाकला की रहने वाली गीता देवी (60) व सदर प्रखंड के पथरिया गांव निवासी सोम मरांडी की पांच बर्षीय तालाबिटि मुर्मू ब्रेन मलेरिया की चपेट में है. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर, प्रदीप मंडल ने बताया कि वे सिक्युरिटी गार्ड हैं. श्रावणी मेला में ड्यूटी कर रहे हैं. जानकारी मिलने पर पुत्री से मिलने अस्पताल आये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola