डीएसइ ने बीइइओ के साथ की समीक्षा बैठक

गोड्डा : जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय परिसर में बुधवार को डीएसइ अशोक कुमार झा ने प्रखंडों के बीइइओ के साथ समीक्षात्मक बैठक की. डीएसइ ने कहा कि राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश के आलोक में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी पारा शिक्षक, प्रखंड साधन सेवी, संकूल साधन सेवी व विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं तथा […]
गोड्डा : जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय परिसर में बुधवार को डीएसइ अशोक कुमार झा ने प्रखंडों के बीइइओ के साथ समीक्षात्मक बैठक की. डीएसइ ने कहा कि राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश के आलोक में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी पारा शिक्षक, प्रखंड साधन सेवी, संकूल साधन सेवी व विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं तथा कस्तूरबा की छात्राओं का बैंक खाता को आधार से जोड़ा है.
इस परिपेक्ष में मेरा आधार, मेरा खाता कार्यक्रम प्रत्येक जिला में कराया जा रहा है. आधार पंजीयन, बैंक खाता खोलना एंव बैंक खाता का आधार सीडिंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. ताकि डीबीटी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को मिल सके. डीएसइ ने सभी बीइइओ व बीपीओ को आधार पंजियन कैंप का आयोजन सभी बीआरसी में कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




