ग्रीन श्रेणी हज यात्रियों की उड़ान 12 अगस्त को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jul 2016 2:41 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : हज कमेटी आफ इंडिया ने फ्लाइट शिड्यूल जारी कर दिया गया है. इसके अनुसार जिले के 132 हज यात्रियों की उड़ान 12 अगस्त को व वापसी 25 सितंबर को होगी. यह जानकारी जिला हज कमेटी के हाजी इकरारूल हसन ने दी. उन्होंने बताया कि जो अजिजिया श्रेणी के हज यात्री हैं. उनकी उड़ान […]
विज्ञापन
गोड्डा : हज कमेटी आफ इंडिया ने फ्लाइट शिड्यूल जारी कर दिया गया है. इसके अनुसार जिले के 132 हज यात्रियों की उड़ान 12 अगस्त को व वापसी 25 सितंबर को होगी. यह जानकारी जिला हज कमेटी के हाजी इकरारूल हसन ने दी. उन्होंने बताया कि जो अजिजिया श्रेणी के हज यात्री हैं. उनकी उड़ान 14 अगस्त को होगी. वापसी 27 सितंबर को होगी. बताया कि उड़ान की समय सारणी हज वेबसाइट पर उपलब्ध है.
31 जुलाई को होगा टीकाकरण
उन्होंने बताया कि हज यात्रियों का टीकाकरण 31 जुलाई को कराया जायेगा. इसके लिए अग्रसेन भवन में शिविर लगाया जायेगा. हजयात्रियो को मैंनेजाइटिस का टीका लगाया जायेगा व पोलियो की भी ड्राप भी पिलायी जायेगी. इसके बाद हजयात्रियों का हेल्थ कार्ड का वितरण किया जायेगा. टीकाकरण का कार्य डाॅ मंटू टेकरीवाल, तारा शंकर झा, समीर कुमार दत्ता, कुमारी पुष्पा, संजु कुमारी, सविता कुमारी, वीणा कुमारी आदि करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




