ट्रैक्टर व आॅटो की टक्कर में वृद्ध की मौत

Published at :24 Jul 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर व आॅटो की टक्कर में वृद्ध की मौत

मृतक की नहीं हो सकी पहचान डोय मसजिद के पास हुई घटना ऑटो सवारी लेकर जा रही थी महगामा मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के डोय मसजिद के पास ट्रैक्टर व आॅटो में टक्कर हो गयी. इस घटना में ऑटो में सवार 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी तथा अन्य दो लोग घायल हो […]

विज्ञापन

मृतक की नहीं हो सकी पहचान

डोय मसजिद के पास हुई घटना
ऑटो सवारी लेकर जा रही थी महगामा
मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के डोय मसजिद के पास ट्रैक्टर व आॅटो में टक्कर हो गयी. इस घटना में ऑटो में सवार 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी तथा अन्य दो लोग घायल हो गये. घायलों का प्राथमिक उपचार मेहरमा स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. यह घटना शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे के आसपास की है. आॅटो संख्या जेएच 17 जे 2400 महगामा की ओर आ रही थी. ट्रैक्टर संख्या बीआर 11 एस 7019 महगामा की ओर जा रहा था.
इसी दौरान डोय मसजिद के पास ऑटो व ट्रैक्टर में आपस में भिड़ंत हो गयी. इस घटना में ऑटो में सवार 60 वर्षीय वृद्ध गिर गया और सिर में चोट लगने से उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. इसके अलावा ऑटो में सवार अन्य दो लोग घायल हो गये. घायलों में किशनदासपुर की सिंधु जायसवाल व अन्य हैं. सिंधु का इलाज मेहरमा में किया गया. घटना के बाद दोनों वाहन के चालक फरार हो गये. सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसके अलावा दोनों वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि थाना में कांड संख्या 85/16 दर्ज किया गया है. इसमें अज्ञात चालक व वाहन के उपर मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola