मुक्त कराये गये चार बच्चे

गोड्डा : आॅपरेशन मुस्कान के तहत अभियान चलाकर नगर थाना की पुलिस ने चार बच्चों को शहर के विभिन्न होटलों से मुक्त कराया. गया है. थाना प्रभारी अशोक गिरी ने बताया कि सभी बच्चे नाबालिग थे और विभिन्न होटल व गैराज में काम कर रहे थे. बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर समिति को सौंप दिया गया […]
गोड्डा : आॅपरेशन मुस्कान के तहत अभियान चलाकर नगर थाना की पुलिस ने चार बच्चों को शहर के विभिन्न होटलों से मुक्त कराया. गया है. थाना प्रभारी अशोक गिरी ने बताया कि सभी बच्चे नाबालिग थे और विभिन्न होटल व गैराज में काम कर रहे थे. बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर समिति को सौंप दिया गया है. बाद में समिति द्वारा बच्चों को अभिभावकों को सौंप दिया गया. बता दें कि आॅपरेशन मुस्कान के आइजी संपत्त मीणा की ओर से शुक्रवार शाम को पुलिस अधिकारी व थानाध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की गयी थी. इसमें प्रशिक्षण के माध्यम से आॅपरेशन मुस्कान की जानकारी दी गयी. बच्चों को रेस्क्यू करने के बारे में भी बताया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




