अस्पताल के मुख्य गेट पर लगा रहता मनचलों का जमावड़ा

Published at :24 Jul 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल के मुख्य गेट पर लगा रहता मनचलों का जमावड़ा

मरीज के परिजनों ने की अस्पताल प्रबंधन से शिकायत डीएस ने एसपी से की नगर थाना की गश्ती की मांग गोड्डा : सदर अस्पताल में इन दिनों अवांछित तत्वों व मनचलों का जमावड़ा रहता है. इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधक से मरीजों के परिजनों ने की है. डीएस डॉ तरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस […]

विज्ञापन

मरीज के परिजनों ने की अस्पताल प्रबंधन से शिकायत

डीएस ने एसपी से की नगर थाना की गश्ती की मांग
गोड्डा : सदर अस्पताल में इन दिनों अवांछित तत्वों व मनचलों का जमावड़ा रहता है. इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधक से मरीजों के परिजनों ने की है. डीएस डॉ तरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से ओपीडी के दौरान नगर थाना की पुलिस द्वारा गश्ती कराने अनुरोध किया जा रहा है. उन्होंने कि ऐसे तत्व अस्पताल के इर्द-गिर्द जमा होकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं. मुख्य प्रवेश द्वार के पास दिन भर दर्जनों बाइक का जमावड़ा रहता है. यह ठीक नहीं है. सभी बाइक व वाहनों को पुराने अस्पताल के गेट से प्रवेश कर वाहनों को रखने का कार्य कराया जायेगा. मुख्य द्वार के सामने घेराबंदी कर बागवानी लगाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola