रिटायर जेइ से छीने 50,000 रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jul 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

बाइक सवार उचक्कों ने दिया घटना को अंजाम गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर मुहल्ले में बाइक सवार उचक्कों ने सेवानिवृत कनीय अभियंता रघुवंश सिंह से 50 हजार रुपये छीन लिया है. घटना गुरुवार तकरीबन डेढ़ बजे की बतायी जा रही है. कनीय अभियंता बैंक से राशि की निकासी कर अपने घर जयप्रकाश […]
विज्ञापन
बाइक सवार उचक्कों ने दिया घटना को अंजाम
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर मुहल्ले में बाइक सवार उचक्कों ने सेवानिवृत कनीय अभियंता रघुवंश सिंह से 50 हजार रुपये छीन लिया है. घटना गुरुवार तकरीबन डेढ़ बजे की बतायी जा रही है. कनीय अभियंता बैंक से राशि की निकासी कर अपने घर जयप्रकाश नगर जा रहे थे. दो चिकित्सकों के क्लिनिक के बीच उचक्कों ने कनीय अभियंता को पीछे से धक्का देकर बैग लेकर फरार हो गये. जब तक वे संभल पाते तब तक उचक्के बाइक से काफी दूर जा चुके थे. इसको लेकर उन्होंने छिनतई की प्राथमिकी नगर थाना मे दर्ज करायी है. सूचना पाकर थाना प्रभारी अशोक कुमार गिरी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच पड़ताल की. यहां तक बैंक से राशि निकाले जाने के दौरान बैंक के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है.
शहर में दिनदहाड़े हुई छिनतई की घटना से शहरवासी दहशत में आ गये हैं. लोगों ने पुलिस से ऐसे लुटेरों गिरोहों के सदस्यों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है. इधर पुलिस भी बाइक लुटेरे गिरोह को पता लगान में जुट गयी है. खबर लिखे जाने तक सुराग नहीं मिला.
पहले भी हो चुकी है छिनतई की घटना
इसके पूर्व भी यहां दो से तीन महिलाओं की गले की चेन की छिनतई उचक्कों द्वारा की जा चुकी हे. यहां यह नयी घटना नहीं है. उचक्के घटना को अंजाम दिये जाने के बाद जयप्रकाश नगर होते हुए फरार हो जाते हैं. छह माह पहले भी लूट की घटना हो चुकी है. शहर में बीच-बीच में बाइक सवार उचक्के छिनतई की घटना को अंजाम दे जाते है. फरवरी माह में छिनतई की घटना करते मंजीत ग्वाला को पुलिस ने पकड़ा था. इसके बाद भी गिरोह द्वारा छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था.
बैंक से रुपये निकाल जा रहे थे जयप्रकाश नगर
पीछे से धक्का दे उचक्कों ने उड़ाया बैग
प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
सीसीटीवी की जांच में भी जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




