बसंतराय : प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत

Published at :21 Jul 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
बसंतराय : प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत

बसंतराय : बसंतराय के राहा पंचायत के राहा गांव में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत हो गयी. मृतका बीबी गुलशन आरा जहाजकित्ता की रहने वाली है. प्रसव के लिए वह अपने मायका राहा आयी थी. प्रसव पीड़ा होने के उसे गोड्डा सदर अस्पताल परिजन लेकर जा रहे थे. गांव से निकलने के बाद ही […]

विज्ञापन

बसंतराय : बसंतराय के राहा पंचायत के राहा गांव में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत हो गयी. मृतका बीबी गुलशन आरा जहाजकित्ता की रहने वाली है. प्रसव के लिए वह अपने मायका राहा आयी थी. प्रसव पीड़ा होने के उसे गोड्डा सदर अस्पताल परिजन लेकर जा रहे थे. गांव से निकलने के बाद ही गुलशन आरा की मौत हो गयी. इस घटना से विवाहिता के परिजन सदमे में हैं.

बंद था राहा पंचायत का उप स्वास्थ्य केंद्र :
बीबी गुलशन आरा राहा में यह सोचकर आयाी थी कि घर के बगल में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में इलाज आसानी से हो जायेगा. परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि बराबर यह उपस्वास्थ्य केंद्र बंद रहता था. कई बार पंचायत की बैठक में इस मामले को उठाया गया था. लेकिन आज तक इस पर सुनवाई नहीं हो सकी. ग्रामीणों ने उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola